Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में भारतीय दीव की जीत से शुरुआत। 

कैमूर:  जिला सीनियर क्रिकेट लीग का पांचवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में भारतीय दीव सी.सी और कैमूर सी.सी के बीच खेला गया।जिसमें भारतीय दीव सी सी ने कैमूर सी सी को आसान मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया, सुबह कैमूर सी. सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर के बैटर भारतीय दीव के गेंदबाजी के समक्ष लचर प्रदर्शन करते हुए 28.5 ओवरों में ही सभी विकेट गंवाकर 135 रन ही बना पाए जिसमें प्रदीप यादव ने 43 रन, आशिफ अहमद ने 19 रन,मयंक राज 16 रन और मिहिर शेखर ने 15 रन की पारी खेली शेष बैटर दहाई की रन संख्या भी पार नहीं कर पाये। भारतीय दीव सी सी की ओर गेंदबाजी में सौरव राव ने 5 विकेट, अमित कुमार 3 विकेट और पंकज गुप्ता व चंचल यादव ने 1-1 विकेट  हासिल किया।

136 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय दीव सी सी ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए तीसवें ओवर में 6 विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें अमरजीत यादव ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 68 रन ,पंकज 16 रन,अमन 13 और शेषनाथ मौर्या ने 12 रन बनाए। कैमूर सी.सी. की ओर से गेंदबाजी में सोनू साह ने 3 विकेट और आशिफ अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया,सौरव राव के शानदार गेंदबाजी 5 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पुर्व खिलाड़ी नईम अख्तर ‘लालू’ ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग उत्सव आनंद व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग विक्रम कुमार ने किया।

गुरुवार को कैमूर क्रिकेट क्लब का मुकाबला प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी से होगा।

Post Comment