मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में कुणाल का शतक,भारती क्लब व यंग मेन सीसी जीता
मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज दो मैच खेले गए जिसमें पहले मैच में भारती क्लब ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को 121 रनों के बड़े अंतर से हराया वहीं दूसरे मैच में यंग मेन क्रिकेट क्लब ने आरव क्रिकेट अकादमी को 128 रनों के भारी अंतर से हराया।
आज खेलेंगे पहले मैच में क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें भारती क्लब में निर्धारित 30 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 210 रन बनाए ।भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुणाल किशोर ने शानदार शतकीय पारी खेली वहीं गुड्डू ने नाबाद 32 रन अंकित सिंह ने 26 आदित्य ने 21 और रवि ने 17 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से रूपक ने दो राजीव ने एक दिलशान ने एक इबानुल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आइडियल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी जिसमें आदित्य ने 36 करने 11 रन बनाए इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से देवाशीष ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं रविशंकर ने दो राहुल ने दो एवं विशाल राज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के कुणाल किशोर को दिया गया ।आज के इस मैच में अंपायर की भूमिका में बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकास कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आसिफ मौजूद थे।
तुर्की के खेल मैदान में खेले गए दूसरे मैच में यंग मेन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 224 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसमें रवि रॉबिन ने 51 सोहन ने 38 क्रिस्टल गांधी ने 30 अभिषेक ने 23 एवं अमित ने 19 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
जवाब में खेलने उतरी अब क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी जिसमें आरव क्रिकेट अकादमी के तरफ से सौरभ ने 21 नितिन ने 10 सिद्धांत ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।गेंदबाजी में यंग मेन क्रिकेट क्लब की तरफ से रमेश ने 4 रवि रॉबिन ने तीन शिव प्रकाश निराला ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच यंग मैन क्रिकेट क्लब के रवि रॉबिन को दिया गया ।इस मैच में अंपायर की भूमिका में बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार थे वहीं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर निराला थे।



Post Comment