मुजफ्फरपुर : आदित्य सिन्हा के शतक से स्कूल ऑफ क्रिकेट विजयी
- क्रिकेट एकेडमी के आदित्य सिन्हा ने खेली 103 रनों की शतकीय पारी।
- पहले मैच में आदित्य सिन्हा हुए मैन ऑफ द मैच।
- दूसरे मैच में निशांत प्रकाश हुए मैन ऑफ द मैच।
मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जहां बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया वही क्रिकेट अकादमी ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 187 रनों के बड़े अंतर से हराकर पूर्ण हासिल किया।
जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए पहले मैच में क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें आदित्य सिन्हा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए12 चौके एवं 5 छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली वहीं शिवम ने शानदार 72 रन बनाए इन दोनों के अलावा सोनू ने 41 और अभिनव आलोक ने 18 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से शब्बीर ने दो नवनीत ने एक रजनीश ने एक रवि ने एक एवं विशाल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी। क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से रवि ने शानदार 44 रन बनाए वही कनिष्क ने 16 रन बनाएं ।गेंदबाजी में क्रिकेट अकादमी के तरफ से दिनेश ने तीन अमन ने तीन वासुदेव ने दो सरफराज ने एक एवं मोहित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट अकादमी के आदित्य सिंह को उनके शानदार 103 रनों की पारी के लिए दिया गया ।
इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अनुपात निराला थे वही स्कोर आलोक थे।
वही दूसरा मैच आज बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच खेला गया जिसमें बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी जिसमें बबलू 11 के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अहान ने 18 आर जी ने 15 विश्वास ने 16 एवं कुंदन ने 12 रन बनाए ।
स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत प्रकाश ने तीन अनीश ने तीन एवं महावीर ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 21 ओवर में दो विकेट खोकर जीत के लिए 119 रन बना दिए। स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से आयुष ने 40 रन बनाए वही निशांत ने 45 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाज में एकमात्र गेंदबाज आदिल ही दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त कर सके इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट के निशांत प्रकाश को दिया गया।
आज के इस मैच के अंपायर विकास कुमार एवं अभिषेक कुमार थे वही स्कोर आयुष थे।



Post Comment