Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : बेगूसराय सीसी ने साहेबपुर कमाल को 161 रनों से पराजित किया

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें साहेबपुर कमाल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब के टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 255 रन बनाए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अभिनव ने 84 रन और अनुभव ने 35 रनों की पारी खेली वहीं पर साहेबपुर कमाल की ओर से शुभ ने 2 विकेट और हिमांशु ने 2 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी साहेबपुर कमाल की टीम 21 ओवर में सभी विकेट खो कर 94 रन बनाएं साहेबपुर कमाल की ओर से आफताब हसन ने 26 रन हिमांशु 16 बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजमणि 3 विकेट और मुकर्रम ने 3 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अभिनव को दिया गया आज के मैच में दो मुख्य निर्णायक के भूमिका में शाहिद अख्तर और विश्वजीत थे और स्कोरर के रूप में रामकुमार थे.

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी शाहिद अख्तर,रामकुमार, विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post Comment