Loading Now
×

पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी व स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी विजयी

ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन ग्रुप-बी के मैच में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ने चम्पारण क्रिकेट क्लब को 6 विकेट व स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी ने राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी को 137 रन से हरा दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए चम्पारण क्रिकेट क्लब ने 160/10(30) का स्कोर बनाया।टीम के बल्लेबाज रोहित ने 26 रन व आयान मिश्रा ने 21 रन बनाए। यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज सत्यम ने 3 विकेट व शशि ने 2 विकेट लिए।

जवाब में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी की टीम सोनु के 68 रन व सत्यम के 66 रन की पारी के बदौलत 161/4(22.4) के स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।चम्पारण क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मिथुन ने 2 विकेट लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में गौरव कुमार व इब्राहीम लोधी रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः विवेक कुमार व फैसल गनी रहे।

वही ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी ने दिव्यांशु के 33 रन व परमेन्द्र के 28 रन की पारी के बदौलत 220/10(28.3) रन का स्कोर बनाया। राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज प्रशांत ने 3 विकेट व अविनेश ने 2 विकेट लिए।

जवाब में राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी सिर्फ 83/10(18.4) के स्कोर पर सिमट गई।टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज विकास(17*रन) व कैफ(15रन) ही दहाई का आँकड़ा छू पाए।स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच दिव्यांशु,प्रिंस व प्रियांशु ने 3-3 विकेट लिया।मैच में अम्पायर की भूमिका में कुमार राज व शत्रुधन कुमार रहे वही स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू ने निभाया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल मैच नही खेले जाएंगे।वही 9 फरवरी को ग्राउंड-2 पर नेहरू क्रिकेट एकेडमी व हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।

Post Comment