सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में वैभव के शतक,डी सी ए जीता
सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।संतजोसेफ ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।
डी सी ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 322 रनों का लक्ष्य रखा। वही वैभव ने 105 ,छोटू 59 तथा आलोक ने 32 रनों का योगदान दिया । संतजोसेफ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रूपेश ने 4,आदित्य ने 2 तथा अक्षय और राहुल ने 1-1 विकेट लिया ।

वही जवाब में उतरी संतोषेफ की टीम 31.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी । संतजोसेफ के बल्लेबाज सुशांत ने 19,अक्षय ने भी 19 रनों का योगदान दिया । डी सी ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वैभव और राघव ने 3-3 विकेट,तथा सूरज,आदित्य और सुंदरम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को डी सी ए ने 215 रनों से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार डी सी ए के कप्तान वैभव मिश्रा को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश तथा अंपायर अनिकेत और सुंदरम मौजूद थे । वही 9/02/25 को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जो कि डीसीसी बनाम मेजरगंज के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment