सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीसी ने मेजरगंज को 100 रनो से हराया
सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
मेजरगंज ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । डीसीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रनों का लक्ष्य रखा। वही डीसीसी के तरफ से अनिकेत ने 58 ,प्रियांशु 42,अंकेश झा 29 तथा सचिन ने 25 रनों का योगदान दिया । मेजरगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रूपेश और सौरव ने 2-2,तथा आदित्य,शुभम कुमार और शुभम राज ने 1-1 विकेट लिया ।

वही जवाब में उतरी मेजरगंज की टीम 30.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी । मेजरगंज के बल्लेबाज रूपेश ने 43,मंजेश ने 25 रनों का योगदान दिया । डीसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 4,सचिन 2,बिट्टू 2तथा अंकेश और प्रफुल्ल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को डीसीसी ने 100 रनों से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीसी के प्रियांशु को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर राहुल और अरविंद मौजूद थे । वही 10/02/25 को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जो कि रीगा बनाम राइजिंग स्टार के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment