Loading Now
×

सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में दीपक को बेस्ट अपकमिंग अवार्ड

पटना : बेल्लारी ( कर्नाटक ) में संपन्न हुए 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार पुरूष टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ) को चैंपियनशिप का ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड ” से पुरस्कृत किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में बिहार को 9वां स्थान प्राप्त हुआ।

चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड ” से पुरस्कृत होने वाले दीपक प्रकाश रंजन को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- सदस्य,बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव, संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल,संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,अनामिका पासवान,राकेश रंजन,पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल,संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment