Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग : अंकित सिंह ने खेली शानदार शतकीय 127 रनों की पारी वही शम्मी ने लिए 7 विकेट।

  • अंकित सिंह और शम्मी की बदौलत साईं क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी को 187 रनों से हराया।
  • अंकित सिंह ने खेली शानदार शतकीय 127 रनों की पारी वही शम्मी ने लिए 7 विकेट।
  • साईं क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी को 187 रनों से हराया वहीं आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी को 6 रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के तहद आज दो मैच खेले गए पहला मैच पुलिस लाइन के मैदान में खेला गया जिसमें साईं क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी को 187 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।वही दूसरा मैच एल एस कॉलेज के मैदान में आइडियल क्रिकेट अकादमी बनाम चैंपियंस ब्लू क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें आइडियल क्रिकेट अकादमी 6 रनों से विजय रही।

पुलिस लाइन के खेल मैदान में टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए साई क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 249 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें अंकित सिंह ने 23 आकर्षक चौक एवं एक गगन चुंबी चक्के की मदद से शानदार 127 रनों की शतकीय पारी खेली वही आदित्य गौरव ने 28 आरज़ू ने 25 एवं सैयद अली ने नाबाद 19 रन अपनी टीम के लिए बनाया।

गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शिवम ने दो विश्वास ने एक राजदीप ने दो एवं विक्रांत में एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी जिसमें अहान ने 19 एवं विक्रांत ने 15 रन बनाए इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके वहीं रितिक ने तीन विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट अकादमी के अंकित सिंह एवं शम्मी को संयुक्त रूप से दिया गया।

इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर निराला मौजूद थे वही स्कोरर की भूमिका में अभिषेक थे।

एल एस कॉलेज मैदान में जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच आइडियल क्रिकेट अकादमी बनाम चैंपियंस ब्लू क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें आइडियल क्रिकेट एकेडमी 6 रन से विजय रही।

आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आइडियल क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए जिसमें सौरभ ने 57 अमन मंसूरी ने नवाद 46 काशिफ ने 24 अभिषेक आनंद ने 22 राजीव ने 12 एवं दिलशाद ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।

चैंपियंस ब्लू क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी में धीरज ठाकुर ने दो धीरज कुमार ने दो विवेक ने एक अंजुम ने एक एवं ऋषिकेश ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस ब्लू क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी। चैंपियंस ब्लू क्रिकेट अकादमी के तरफ से रूपेश ने 49 धीरज ने 24 विवेक ने 29 एवं धीरज ठाकुर ने 25 रन बनाए।

गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से इकराम ने तीन सौरभ ने दो रूपक ने दो एवं काशिफ ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच आइडल क्रिकेट अकादमी के सौरभ को दिया गया ।

इस मैच के अंपायर अविनाश कुमार एवं रवि कुमार थे वहीं स्कोरर के भूमिका में आदित्य कुमार मौजूद थे ।

Post Comment