Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में नुरैन का शतक, रीगा जीता

सीतामढ़ी:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।

राइजिंग स्टार ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । रीगा पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रनों का लक्ष्य रखा। वही रीगा के तरफ से नुरैन ने 108 ,मुकेश 55 तथा सुजीत 50 रनों का योगदान दिया । राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रौशन और मुकुल ने 2-2,तथा कृषि,शमीम और आदित्य ने 1-1 विकेट लिया ।

वही जवाब में उतरी राइजिंग स्टार की टीम 23.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी । राइजिंग स्टार के बल्लेबाज रवि भूषण 51 शामिन ने 33 रनों का योगदान दिया । रीगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजेश झा 3 और विपुल कृष्णा ने 4 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को रीगा ने 184 रनों से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार रीगा के नुरैन को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश तथा अंपायर अक्षय और राजू राउत मौजूद थे । वही 11/02/25 को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जो कि गुरुकुल डिग्री बनाम हेलेंस के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment