Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग क्रिकेट क्लब 26 रनो से जीता

जहानाबाद : सीनियर डिस्ट्रिक  क्रिकेट लीग में आज का मैच राइजिंग क्रिकेट क्लब और  लगान क्लब के बीच  खेला गया। लगान  के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाज़ी का फैसला किया।

राइजिंग क्रिकेट क्लब को बैटिंग करते हुए 33.5 ओवर में   सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए। जिसमें में कुमार शान ने 42 रनों की पारी खेला और कुमार आर्यन ने भी 21 रन ही बना पाए। लगान  क्लब की ओर से सुन्न ने 3 विकेट, अभिषेक ने भी 3 विकेट और अभिनंदन 2 विकेट हासिल किया।

जवाब में रनों की पीछा करने उतरी  लगान  क्लब की टीम 34.2 ओवर  में ही सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना पाई जिसमें इशांत ठाकुर 24 रन और दीपू 20 रन अभिनंदन 19 रन ही बना पाए राइजिंग क्लब की तरफ में विशाल अंश सिन्हा 4 विकेट, स्वराज ने 3 विकेट आरुष 2 विकेट और कुमार शान ने 1 विकेट हासिल किया।विशाल अंश सिन्हा  के बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए उन्हें  मैन ऑफ दी मैच चुना  गया।

Post Comment