Loading Now
×

दबंग ने जीता आशा बाबा चैपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

पटना, 11 फरवरी। दबंग ने आशा बाबा चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।स्थानीय कृष्णा स्टेडियम, खेमनीचक में मंगलवार यानी 11 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में दबंग ने लायंस को 8 विकेट से हराया।

टॉस लायंस ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाये। जवाब में दबंग ने 12 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को शिशिर कुमार (पटना मेयर प्रतिनिधि), भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू, सह संयोजक राजीव रंजन यादव, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और मंटू सिंह ने पुरस्कृत किया।

सबों का स्वागत सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार ने बुके समर्पित कर किया। फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने धन्यवाद व्यक्त किया जबकि समारोह का संचालन कमेंटेटर मृत्युंजय झा ने किया।

टूर्नामेंट के हीरो

मैन ऑफ द टूर्नामेंट : अगस्त्या
बेस्ट बैट्समैन : वैभव
बेस्ट बॉलर : आयुष
बेस्ट फील्डर : प्रितवेश रंजन
बेस्ट विकेटकीपर : रुपेश

संक्षिप्त स्कोर

लायंस : 20 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट प्रिथवेश 28, अमन यादव 25,आयुष 4/19, अभिजीत 2/17
दबंग : 12 ओवर में दो विकेट पर 124 रन, वैभव : 78, आयुष 23,दीपक 1/38, अमन यादव 1/23

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी व इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज विजयी

Next post

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में गायत्री क्रिकेट क्लब की एक और जीत,सुस्ता क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

Post Comment