Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में गुरुकुल 1 विकेट से जीता

सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।आज चौथा क्वार्टर फाइनल मैच जो कि हेलेंस और गुरुकुल के बीच खेला गया ।

वही हेलेंस ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रनों का लक्ष्य रखा। वही अभिषेक ने 48 तथा पवन 31 रनों का योगदान दिया । गुरुकुल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने 4,प्रत्यूष 3 तथा निशांत और हर्षित ने 1-1 विकेट लिया ।

वही जवाब में उतरी गुरुकुल की टीम 31.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी । गुरुकुल के बल्लेबाज प्रत्यूष 42 और अक्षत ने 46 रनों का योगदान दिया । हेलेंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक 3 और विकास,तात्या ने 2-2 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को गुरुकुल ने 1 विकेट से जीत लिया । इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरुकुल के प्रत्यूष को दिया गया ।

इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर अंकेश और राजू राउत मौजूद थे । वही पहला सेमीफाइनल जो कि 13/02/25 को रीगा बनाम डीसीए के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment