बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने घरेलु क्रिकेट के कार्यक्रम में किया बदलाव, देखें अब कबसे होगा शुरू
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट की तिथि में बदलाव किया है। इसकी जानकारी अपने वेबसाइट पर जारी करते हुई बताया है।
जारी सुचना में कहा गया है कि ” जिला क्रिकेट संघ तथा बोर्ड परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के अनुरोध पर विचार करते हुए बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू टूर्नामेंट में परिवर्तन किए गए हैं।
जिनका उल्लेख नीचे किया गया है:
1. पुरुष सीनियर वन-डे टूर्नामेंट
- – प्रारूप: प्रत्येक पक्ष में 50 ओवर, सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ खेला जाएगा
- – पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 फरवरी, 2025
- – मैच प्रारंभ तिथि: 2 मार्च, 2025
2. पुरुष अंडर-23 वन-डे टूर्नामेंट
- – प्रारूप: प्रत्येक पक्ष में 50 ओवर, सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ खेला जाएगा
- – पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 फरवरी, 2025
- – मैच प्रारंभ तिथि: 2 मार्च, 2025
3. पुरुष अंडर-19 वन-डे टूर्नामेंट
- – प्रारूप: प्रत्येक पक्ष में 50 ओवर,
- सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ खेला जाएगा
- – पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 मार्च, 2025
- – मैच प्रारंभ तिथि: अप्रैल 2025 का पहला सप्ताह
4. पुरुषों का अंडर-16 वन-डे टूर्नामेंट
- – प्रारूप: प्रत्येक पक्ष के लिए 50 ओवर, लाल गेंद और सफ़ेद ड्रेस के साथ खेला जाएगा
- – पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 मार्च, 2025
- – मैच शुरू होने की तिथि: अप्रैल 2025 का पहला सप्ताह
5. सुपर लीग
- – प्रारूप: मल्टी डे, लाल गेंद और सफ़ेद ड्रेस के साथ खेला जाएगा
- – वन-डे टूर्नामेंट के पूरा होने के बाद आयोजित किया जाएगा
6. महिला क्रिकेट
- – मैच मार्च 2025 में शुरू होंगे



Post Comment