कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में कमलाकर ने भारती को 156 से हराया।
कैमूर : जिला सीनियर क्रिकेट लीग का ग्यारहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कमलाकर क्रिकेट क्लब और भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें कमलाकर क्रिकेट क्लब ने भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी को 156 रनो के विशाल अंतर से हरा दिया।
सुबह कमलाकर सी. सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलाकर की टीम 30.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाई जिसमें आदर्श सिंह ने 39 रन, शशांक उपाध्याय ने 31 रन, सुरजल यादव ने 21 रन,सत्या सिंह ने 20 रन,भरत कुमार 19,और हर्षराज व पंकज ने 16-16 रन की पारी खेली । भारती स्पोर्ट्स की ओर से सूरज प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, इसके अलावा संदीप दूबे 3 विकेट, शाहनवाज अंसारी ने 2 विकेट और राज तिवारी ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

भारती स्पोर्ट्स की टीम 206 रनों के लक्ष्य के दबाव और कमलाकर की सधी गेंदबाजी के समक्ष 14 ओवर में ही मात्र 50 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमे सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दहाई की रन संख्या पार किया आयुष ने 27 रन और पियुष तिवारी ने 11 रन बनाए, कमलाकर की ओर से गेंदबाजी में विशाल दास ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, विकास सिंह ने 3 तथा आदर्श सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किया।
विशाल दास को शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी ‘मुरली’ ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अंशू आर्या तथा स्कोरिंग अंश अरमान ने किया।



Post Comment