Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला सीनियर एवं अंडर – 23 टीम के लिए चयन ट्रायल 14 फरवरी को एल एस कॉलेज मैदान में

  • सभी खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
  • खिलाड़ियों को अपना मूल कागजातों की दो रंगीन प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा अनिवार्य ?*

मुजफ्फरपुर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिले का चयन ट्रायल 14 फरवरी को सुबह 8 बजे से एल एस कॉलेज के मैदान में आयोजित की जाएगी।

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को मूल कागजातों के रूप में आधार,पिता का आधार,माता का आधार,कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड एवं मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें:  अरविन्द कुमार (मिंटू) – 9122426033, रतनदीप – 8252989150

Post Comment