सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ने रीगा को हराया
सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
आज पहला सेमीफाइनल मैच जो कि डीसीए और रीगा के बीच खेला गया । वही रीगा ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रनों का लक्ष्य रखा। रीगा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए चंदन ने 21,विपुल ने 12 तथा मृत्युंजय ने 11 रनों का योगदान दिया । वही डीसीए की तरफ से आलोक ने 3,वैभव,सूरजभान सिंह और आयुष ने 2-2 विकेट लिया ।

वही जवाब में उतरी डीसीए की टीम महज 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । डीसीए के बल्लेबाज कुणाल ने 42 और शशांक ने 28 रनों का योगदान दिया । रीगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कौशल ने 3 और माधव सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को डीसीए ने 6 विकेट से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए के आलोक को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर राहुल रंजन और केके वर्मा मौजूद थे । वही डीसीए ने इस मैच को जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर गई। कल दूसरा सेमीफाइनल जो कि 14/02/25 को गुरुकुल बनाम डीसीसी के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment