वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
पटना : आज दिनांक 13/02/2025 को देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पर्धाओं की शुरुआत 10:30 बजे पूर्वाह्न हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम वर्मा ने प्रशिक्षुओं को शुभकामना देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
आज के परिणाम इस प्रकार हैं –
डिस्कस थ्रो( पुरुष वर्ग )
अमरजीत कुमार डी एल एड द्वितीय वर्ष ( प्रथम)
मनीष कुमार डी एल एड प्रथम वर्ष ( द्वितीय)
आशीष गौतम बी एड द्वितीय वर्ष ( तृतीय)
महिला वर्ग
लख्खी कुमारी डी एल एड द्वितीय वर्ष ( प्रथम)
प्रीति कुमारी बी एड प्रथम वर्ष ( द्वितीय)
पुष्पांजलि बी एड प्रथम वर्ष ( तृतीय)
शॉट पुट थ्रो ( पुरुष वर्ग)
शिवम कुमार बी एड द्वितीय वर्ष ( प्रथम)
नीरज कुमार बी एड द्वितीय वर्ष ( द्वितीय)
सुनील कुमार डी एल एड प्रथम वर्ष (तृतीय)
महिला वर्ग
प्रिया कुमारी बी एड द्वितीय वर्ष ( प्रथम)
निशु कुमारी डी एल एड प्रथम वर्ष (द्वितीय)
अनुराधा कुमारी बी एड द्वितीय वर्ष (तृतीय)
200मीटर (पुरुष वर्ग)
अमरजीत कुमार डी एल एड द्वितीय वर्ष (प्रथम)
सुजीत कुमार डी एल एड प्रथम वर्ष (द्वितीय)
आशीष गौतम बी एड द्वितीय वर्ष (तृतीय)
महिला वर्ग
पल्लवी सिंह डी एल एड प्रथम वर्ष (प्रथम)
स्वाति कुमारी डी एल एड द्वितीय वर्ष (द्वितीय)
लिसा जायसवाल बी एड द्वितीय वर्ष (तृतीय)
इस प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्रोफेसर श्रीमती मिताली मित्रा ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के सभी सदस्य रिम्पल कुमारी, चंद्रकांत आर्य तथा सुधीर पाठक उपस्थित थे। इसके अलावा महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण डॉ प्रतिमा कुमारी, डॉ रीना चौधरी, रजनी रंजन, मंजरी चौधरी, विकास कुमार, कुमारी प्रेरणा, श्रुति कुमारी तथा कुमारी कंचन उपस्थित थे।



Post Comment