जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में सागर के शतक से R S C क्रिकेट क्लब जीता
जहानाबाद : सीनियर डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में आज का मैच R S C क्रिकेट क्लब और पीके क्लब के बीच खेला गया। R S C के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया ।
35 ओवर में 8 विकेट खोकर 258 रन बनाए। जिसमें में सागर वर्मा शानदार शतकीय 103 रनों की पारी खेला और आशुतोष ने भी 35 रन बनाए , राजू शर्मा ने भी 33 रनों का योगदान दिया। पीके क्लब की ओर से ओमप्रकाश 3 विकेट, और प्रसून 2 , विकेट हासिल किया।

जवाब में रनों की पीछा करने उतरी पीके क्लब की टीम 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई जिसमें सौरभ कुमार 40 रन और प्रसून 26 रन का योगदान दिया
R S C क्लब की तरफ से प्सुमित बजरंगी 2 विकेट, राजू ने 2 विकेट और दीपक , आशुतोष , दिलीप ने एक एक 2 हासिल किया। सागर वर्मा के बेहतरीन शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच दिया गया।



Post Comment