Loading Now
×

बेगूसराय क्रिकेट क्लब जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का बना चैंपियन।

  • बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 24 रनों से पराजित किया

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

जिसमें मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 विकेट पर 30 ओवर में 220 रन बनाएं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से लेखा उल्लाह 63 रन और अभिनव 51 रन बनाएं मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से छोटू ने 4 विकेट और संजीत ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से 30 ओवर में 10 विकेट पर 196 रन ही बना सकी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 78 रन और कप्तान परशुन ने 26 रन बनाया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से राजमणि ने 4 विकेट और मुकर्रम ने 2 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजमणि को दिया गया

फाइनल मुकाबले के समापन में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार संजीत को दिया गया। इस अवसर पर विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव बंटी कुमार और बीसीए पैनल के अंपायर शाहिद अख्तर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर विश्वजीत कुमार राम कुमार शोभित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Comment