Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीसी ने 190 रनों से जीता

सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।

आज दूसरा सेमीफाइनल मैच जो कि डीसीसी और गुरुकुल के बीच खेला गया । वही गुरुकुल ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । डीसीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रनों का लक्ष्य रखा। डीसीसी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रफुल्ल ने 53,शिवानंद ने 58,साहब अली 39,प्रियांशु 34 तथा अंकेश ने 30 रनों का योगदान दिया । वही गुरुकुल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ और उत्कर्ष 2-2 तथा आदित्य,हर्षित,आदित्य और प्रत्यूष 1-1 विकेट लिया ।

वही जवाब में उतरी गुरुकुल की टीम महज 26.4ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी । गुरुकुल के बल्लेबाज अक्षत ने 42 और प्रत्यूष ने 29 रनों का योगदान दिया । डीसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकेश झा ने 4,प्रियांशु 3,प्रफुल्ल और ओम प्रकाश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को डीसीसी ने 190 रनों से जीत लिया । इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीसी के अंकेश झा को दिया गया ।

इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर राजू राउत और अक्षय मौजूद थे । वही डीसीसी ने इस मैच को जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया । दिनांक 16/02/25 को डीसीसी बनाम डीसीए के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment