क्रिक क्रैश क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी व करुणा क्रिकेट एकेडमी जीती
पटना : श्री कृष्णा क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे क्रिक क्रैश क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने सुदय क्रिकेट एकेडमी को 14 रनो से तथा करुणा क्रिकेट एकेडमी ने विक्सेन क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।
पहले मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुई ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 130 रन बनाये जिसमे आयुष 37 रन बनाये। गेंदबाजी में सुदय सीए के विवेक और अवनीश को 2-2 विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी सुदय सीए की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। कृष 44 रन और आदित्य नारायण ने 39 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में आयुष को सबसे अधिक 2 विकेट मिला।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुई विक्सेन क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाये। जिसमे आर्यन और गुलशन 30-30 रन, कमलेश 28 रन बनाये। गेंदबाजी में करुणा सीए के दीपक को 3, सक्षम और अविनाश को 2-2 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुई करुणा सीए की टीम 11 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।जिसमे प्रियांशु के अर्धशतक 51 रन,आयुष राज 41 रन बनाये। गेंदबाजी में आदित्य और आर्यन को 1-1 विकेट मिला।



Post Comment