Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में कैमूर और कुदरा की शानदार जीत

कैमूर : जिला सीनियर क्रिकेट लीग में दो मैच खेले गए,पहला मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में मां मुण्डेश्वरी सी सी और कैमूर सी.सी के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर सी.सी.ने मां मुंडेश्वरी सी सी को 5 विकेट से हरा दिया ।

सुबह मां मुंडेश्वरी सी सी.ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर सी.सी.की सधी हुई गेंदबाजी के समक्ष 21.5 ओवरों में ही सभी विकेट खोकर मात्र 90 रन पर सिमट गई जिसमें अनुज राज सिंह ने 24 रन,विनय कुमार ने 15 रन, धनेश चौहान ने 13 रन और और निशांत सिंह ने 11 रनों की पारी खेली । कैमूर सी.सी. की ओर से सौरव कुमार ने 4 विकेट और विकास कुमार, आशिफ अहमद और सोनू साह ने 2-2 विकेट हासिल किया।

कैमूर सी.सी. की टीम 91 रनो के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवर में 5 विकेट खोकर 93 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें अभिषेक कुमार ने नाबाद 34 रन, प्रदीप यादव ने 16 रन तथा नीरज याद‌व ने 10 रन बनाए मां मुंडेश्वरी सी.सी की ओर से गेंदबाजी में धनेश चौहान ने 2 और राहुल चौबे ने 1 विकेट प्राप्त किया।

सौरव कुमार को उनके बेहतरीन गेंदबाजी 4 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी पुर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग आर्यन पटेल व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग विकास पटेल ने किया।

एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के दुसरे मुकाबले में कुदरा सी सी ने भारतीय दीव सी सी को 4 विकेट से हरा दिया सुबह भारतीय दीव सी.सी. ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय दीव सी.सी ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन का सम्मान जनक स्कोर बनाया जिसमें अनुराग सिंह ने 54 रन,अमन यादव ने 37 रन और आनंद पटेल ने 10 बनाए।

कुदरा सी सी की 182 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए 33.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें रामानंद कुमार ने 38 रन,राजू शर्मा ने ताबड़तोड़ 37 रन,पवन कुमार 31 रन,अमन कुमार 22 रन और चिंटू गुप्ता व विनय ने 18-18 रनों का योगदान दिया ,वही भारतीय दीव सी.सी के तरफ से आनंद पटेल ने 2 विकेट तथा अमित, शेषनाथ मौर्य व सौरव राव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया राजू शर्मा को उनके शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।

मैच में अंपायरिंग हिमांशु सिंह व अजय सिंह तथा स्कोरिंग अर्जुन चौबे ने किया।रविवार को जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कैमूर क्रिकेट क्लब का मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब से और महाराणा प्रताप कालेज मैदान में विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से होगा।

Post Comment