Loading Now
×

सारण के तेज गेंदबाज पंकज तिवारी का चयन IPL टीम राजस्थान रॉयल्स मे नेट बॉलिंग के लिए हुआ

सारण : जिले के लाल तेज गेंदबाज पंकज तिवारी का IPL राजस्थान रॉयल्स टीम मे नेट बॉलिंग के लिए चयन हुआ है । पंकज तिवारी पिता मधुसूदन तिवारी माता शारदा देवी ग्राम सतजोड़ा थाना पानापुर सारण का निवासी हैं जिसने IPL राजस्थान रॉयल्स टीम में नेट बॉलिंग के लिए चयन हुआ।

आगामी 25 मार्च से प्रारंभ होगा जिसमें भारत के विभिन्न स्थान पर होने वाले आईपीएल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम के हिस्सा होंगे पंकज तिवारी आइ‌पीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स द्वारा आयोजीत चयन प्रकिया में सारण का लाल का दम दिखा। वहाँ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पंकज सिंह के देख रेख में चयन प्रक्रिया हुआ। उसमे सारण के पंकज तिवारी ने लगातार 137 किलोमीटर के रफतार से गेंदबाजी करके सब‌को चौंका दिए।

आयोजीत चयन प्रकिया में पहला स्थान पंकज तिवारी को मिला मार्च में होने वाले आईपीएल राजस्थान रायल्स के नेट बॉलर पंकज तिवारी होंगे जिसके हेड कोच पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ हैं।. इससे पहले पंकज सारण के लिए खेलते आए हैं पंकज तिवारी दहियावां क्रिकेट एकेडमी के तरफ से खेलते हैं दहियावां क्रिकेट एकेडमी में खुशियों का माहौल है वहीं दहियावां क्रिकेट एकेडमी के सचिव राजेश राय कोच कुन्दन शर्मा ने बधाई दी।

वही सारण जिला क्रिकेट संघ के सभी सदस्यों ने उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी उर्फ अनु सिंह सचिव रजनीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह अवधेश्वर सहाय बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा पॉल इस्माईल राजन प्रसाद यादव संजीव कुमार सिंह रवि राय खालिद राजू प्रशांत सिंह चन्दन यादव अमिताभ शर्मा निशांत सिंह सागर कुमार विशाल राय जौहर इमाम समर्थ राज हनी सिंह सारण जिला के सभी खिलाड़ी ने उनको बधाई दी इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा ने दी

Post Comment