Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट संघ : चयन ट्रायल मैच में टीम रेड ने ब्लू को हराया.

सहरसा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित किए जाने वाले बीसीए मेंस सीनीयर वन डे ट्राफी एवं बीसीए मेंस U -23 वन डे ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट टीम के गठन हेतु सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान मे सफेद बाल एवं रंगीन ड्रेस में सुपर लीग मैच का आयोजन किया गया.

आज का मैच टीम ब्लू एवं टीम रेड के बीच खेला गया, जिसमें टीम रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर अनिकेत के 114 रन (95 बाल ),सत्यम के 41 रन (70 बॉल),साकीब के 44 रन (24 बाल),अंशु सिंह के 34 रन(21 बाॅल) की सहायता से 324 रन बनाए जिसके जवाब में टीम ब्लू ने 21•4 ओवर में सभी विकेट खोकर प्रणब के 48 रन (36 बाल),लव के 43 रन (51बाल),अंकित के 16 रन (07 बाल)  से 148 रन ही बना सकी।

इस प्रकार टीम रेड ने टीम ब्लू को 176 रनों से पराजित किया। टीम रेड की ओर से अनंत ने 5 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट, प्रिंस ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट,सचिन, साहिल एवं राहुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.जबकि टीम ब्लू की ओर से अंकित ने 7 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट, राहुल और अमित ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया। आज के मैच के निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार थे।

आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,नसीम आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

Post Comment