पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टर्नामेंट के टॉप -4 में
पटना, 19 फरवरी। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टर्नामेंट के बेस्ट फोर में प्रवेश कर लिया है। साथ ही पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाटलिपुत्र यूविवर्सिटी ने मेजबान केआईआईटी यूनिवर्सिटी को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया।इस मुकाबले में पटना के श्लोक का जलवा जारी रहा। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से सूरज विजय ने पांच विकेट चटका मेजबान टीम को काफी परेशानकिया। सूरज विजय प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाये। अनुज रंजन ने 49 गेंद में 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 54 रन बनाये। श्लोक वर्मा ने 38 बॉल में 2 चौका व 7 छक्का की मदद से
71 रन बनाये। केआईआईटी की ओर से क्षितिज वत्स ने 22 रन देकर 2,एसभाटिया ने 38 रन देकर 1,नीतीश ने 30 रन देकर 1, रमेश ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में केआईआईटी की टीम 20ओवर में 7 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। सुदर्शन स्वैन ने 51,रमन कुमार दास ने 20, एम प्रसन्नाथ ने 40,नीतीश ने 27 रन की पारी खेली।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से सूरज विजय ने 33 रन देकर5, रवि राज ने 31 रन देकर 1,राज गौरव ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये।इस जीत के साथ पारटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने मिथिला विश्वविद्यालय
दरभंगा, बिनोबा भाबे विश्वविद्यालय, और रबिन्द्र भारती
विश्वविद्यालय की टीम के साथ बेस्ट फोर के लिए क्वालिफाई किया।



Post Comment