अररिया जिला क्रिकेट संघ ने घोषित की कैंप के लिए 25 खिलाड़ियों की लिस्ट
अररिया : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सिनियर मेन्स अन्तर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट दो मार्च से शुरू हो रहा है, अररिया का मैच 4 मार्च को किशनगंज से होगा सिमाचंल जोन का मैच पूर्णिया में होगा जहां अररिया के साथ कटिहार।
किशनगंज, पूर्णिया और मधेपुरा की टीम भाग लेगी जहां सभी को चार मैच खेलने यह मैच 50 ओवरों का होगा और सफेद गेंद से खेला जाएगा सभी टीम के खिलाड़ी कलर ड्रेस में होंगे इसके लिए अररिया जिला क्रिकेट संघ भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं शार्टलिस्ट किये सिनियर मेन्स के खिलाड़ीयों को सुचित किया है की अररिया जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति के द्वारा दिनांक 26/2/25 से 28/2/25 तक खिलाड़ी के प्रशिक्षण के लिए कैम्प आयोजित की है जहां खिलाड़ी का फिटनेस टेस्ट के साथ क्षेत्ररक्षण, बल्लेबाजी और गेंदबाजी का निरिक्षण किया जायेगा यह कैम्प सफेद गेंद से होगी अतः सूची में शामिल सभी 25 खिलाड़ी कलर ड्रेस में नेताजी सुभाष स्टेडियम में दिनांक-26-2-2025 को सुबह 10: बजे चयन समिति को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
खिलाड़ियों का नाम –
मो.असफाक, सरवन कुमार,राजा बाबू, देव झा, संजू सिंह, निसार अहमद,दीपक कुमार देव, जयलाल मूर्मू, कुमार सात्विक, नवनीत किशलय, उज्जवल कुमार, उत्तम कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, आदित्य राज, अनिकेत कुमार सिंह,अमन कुमार, आदर्श सिन्हा,अमन राज, कृष कुमार,अक्षय कुमार विश्वास, यशवर्द्धन दास, अभिषेक कुमार,गौरव कुमार देव, पंकज कुमार, सम्राट राय । कैम्प के दौरान चयन समिति के साथ जिला क्रिकेट संघ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे चयन समिति के सदस्य दिलीप कुमार झा (चेयरमैन) रविशंकर दास (सदस्य)तनवीर आलम (सदस्य)



Post Comment