सीतामढ़ी जिला ट्रायल मैच : प्रेसिडेंट इलेवन ने सेक्रेटरी इलेवन को हराया
सीतामढ़ी : जानकी स्टेडियम डुमरा में आज जो की प्रेसिडेंट 11 और सेक्रेटरी इलेवन के बीच अंडर 23 का दूसरा ट्रायल मैच खेला गया जिसमें जिला टीम का गठन किया जाएगा।
वही प्रेसिडेंट इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 272 रनों का लक्ष्य रखा प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से बल्लेबाज शशांक भूषण ने 70,मुकेश 58,छोटू 38 और मुकुल ने 37 रनों का योगदान दिया। सेक्रेटरी 11 की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज राहुल झा ने 5 विकेट,सूरजभान सिंह 2,शुभम,राघव,और अनिकेत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।

वही जवाब में उत्तरी सेक्रेटरी 11 की टीम महज 46.2 ओवर में सभी विकेट होकर 206 रन ही बना सकी । जिसमें राघव 54,सुंदरम 51 और अनिकेत ने 28 रनों का योगदान दिया । प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से गेंदबाज मुकुल रंजन ने 3,सौरव 2,सौरव चटर्जी,अंकेश,मुकेश तथा शशांक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को प्रेसिडेंट 11 की टीम 65 रनों से जीत लिया । मैच के दौरान सीओ श्याम किशोर प्रसाद तथा पंकज सिंह, विवेक मिश्रा मौजूद थे।



Post Comment