केसीसी को हरा सनराइज कैमूर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में।
कैमूर : जिला सीनियर क्रिकेट लीग का दुसरा सेमीफाइनल मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ मे सनराइज क्रिकेट क्लब और कैमूर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमे सनराइज क्रिकेट क्लब ने कैमूर क्रिकेट क्लब को 60 रन से हरा कर फाइनल में जगह बनाया.
सुबह सनराइज सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज की टीम 33.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाई जिसमे उत्सव आनंद ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 64 रन बनाए इसके अलावा रिषभ राज ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 57 रन बनाए इन दोनों के अलावा मोहम्मद फैजान ने 28 रन, अनुभव सिंह 17 और लालू ने 15 रन की पारी खेली। कैमूर की ओर से प्रदीप यादव ने शानदार 5 विकेट झटके इसके अलावा आशिफ अहमद ने 3 और कृष कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किए।

कैमूर की टीम 207 रनों के सम्मान जनक लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 35 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी,जिसमे प्रदीप यादव ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51 रन, आशिफ अहमद ने 24 रन,अंशू आर्या नाबाद 21 रन,मयंक राज 18 रन और आंनद ने नाबाद 13 रन की पारी खेली सनराइज की ओर से गेंदबाजी में विकास पटेल ने 2 विकेट और अनुभव सिंह व दानिश खान ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।
रिषभ राऊ को उनके शानदार अर्द्धशतकीय पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पुर्व खिलाड़ी अमित कुमार ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग अभिषेक पासवान व अंकित कुमार तथा स्कोरिंग अंश अरमान ने किया
फाइनल मैच चार मार्च को खेला जाएगा।



Post Comment