क्रीक क्रैश स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएबी व स्कूल क्रिकेट एकेडमी विजयी
पटना : क्रीक क्रैश स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में, स्कूल क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने जीता पहले मैच में लॉर्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 131 रन बनाए जिसमें अयन ने 50 रन और कृष ने 20 रन बनाये, क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के तरफ से बोलिंग करते हुए निकेश ने तीन विकेट और अमन, मनजीत ने 2/2 विकेट लिए।
जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की टीम ने 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत दर्ज की मैन ऑफ दी मैच निकेश को दिया गया।

दूसरे मैच में tarmphed क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 98 रन पर सिमट गया आयुष ने 14 और विराज ने 14 रन की पारी खेली, स्कूल क्रिकेट के तरफ से बोलिंग करते हुए सौरभ कुमार ने 3 विकेट और प्रतीक सिन्हा ने 2 विकेट लिए।
जवाब में स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान प़र 102 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें तेजस्वी ने 48 और, गौरव 30 और सौरभ ने 11 रन की पारी खेला tramfed cricke academy के तरफ से बोलिंग करते हुए विपिन कुमार ने 3 विकेट लिए मैन ऑफ दी मैच सौरभ को दिया गया



Post Comment