Loading Now
×

अर्जुन बाबू महिला पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु पुरुषों का चयन ट्रायल 2 मार्च को

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अर्जुन बाबू क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार के खिलाड़ी शामिल होंगे ।

चयन के आधार पर 4 टीमें बनाई जाएंगी । चयन हेतु आयोजन स्थल के रूप में फिजिकल कॉलेज मैदान में सुबह 9 बजे खिलाड़ियों को रिपोर्ट करना अनिवार्य है।जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने सभी पंजीकृत क्लबों से जुड़े खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने को सूचित किया है।

उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी रंगीन पोशाक में सुबह 9 बजे झपहा स्थित फिजिकल कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे।

Post Comment