भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब 44 रनों से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में आज बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज की टर्फ विकेट पर शुरू हुआ।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। एक्सट्रीम 11 की तरफ से सौरभ जी ने सर्वाधिक 40 रन, प्रकाश ने 21 रन ,अजीत में 31 रन, विपुल ने 24 रन, गौतम ने 15 रन, आशुतोष ने 17 रन तथा राहुल ने 18 रनों का योगदान किया। बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम सिंह ने सर्वाधिक पांच विकेट, हृदयानंद ने तीन विकेट तथा मृत्युंजय एवं प्रवीण को एक-एक विकेट मिला ।

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की पूरी टीम 20 ओवर में 94 रन बनाकर आउट हो गई। बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से हृदयानंद ने सर्वाधिक 28 रन, अमर ने 21 रन, आशीष ने 13 रन एवं प्रवीण ने 12 रनों का योगदान किया ।एक्सट्रीम 11 की तरफ से समरेश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.1 ओवर में 10 रन देकर 6 विकेट लिए और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौतम को तीन विकेट मिला। इस प्रकार एक्सट्रीम क्रिकेट क्लब ने यह मैच 94 रनों से जीत लिया।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच एक्सट्रीम 11 के समरेस को जिला पैनल के अंपायर द्वारा शाहाबाद पारा मेडिकल कॉलेज की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आज के मैच के निर्णायक अभिषेक रंजन एवं नवीन थे, स्कोरिंग अमृतोषने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, पूर्व हेमन ट्रॉफी खिलाड़ी चंद्र प्रकाश नारायण ,लीग संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय उपस्थित थे। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी।



Post Comment