Loading Now
×

BCA Senior Onday: पूर्णिया ने मधेपुरा को हराया

पूर्णिया: विद्या विहार विद्यालय परिसर के स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जॉन का शानदार आगाज हुआ।

इसका उद्घाटन पीडीसीए के अध्यक्ष डॉक्टर पीके सिंह,विद्या विहार के प्रिंसिपल निखिल रंजन,पब्लिक रिलेशन ऑफिसर राहुल शांडिल्य वार्ड पार्षद नवल जयसवाल, पीडसीए सचिव गौतम चौधरी, बी आर एल के कन्वेनर राजेश बैठा ने एवं अवनीश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, एवं पीडीसीए के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत बुझे एवं शॉल देकर किया गया।

इसके बाद सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं मुकाबले की शुरुआत हुई। टॉस पूर्णिया टीम के कप्तान अभिषेक चौधरी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं भास्कर दुबे के शानदार 82 शिशिर साकेत के 33 सक्षम सिंह के 62 और अंत में आकिब राजा के 39 रनों की बदौलत निर्धारित 45 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाया , गेंदबाजी में मधेपुरा की तरफ से रवि मिश्रा ने दो,जीशू कुरैशी हेमंत और मो शमशेर ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

इस तरह से 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुए मधेपुरा की टीम की शुरुआत खराब रही ओपनर रवि मिश्रा बिना खाता खोले सकलेन का शिकार बने हालांकि इसके बाद अश्मित राज ने शानदार 63 रन बनाए इसके बाद वो आकिब राजा का शिकार बने इसके बाद एहसान भी वाचस्पति का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए इसके बाद हेमंत ने शानदार शतक लगाया लेकिन इस बीच वाचस्पति की शानदार गेंदबाजी ने पूरा पासा पलट कर रख दिया वाचस्पति ने अपने स्पेल के छठे ओवर में एक हीं ओवर में 4 विकेट लेकर पूर्णिया की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया वाचस्पति ने 9 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया , एवं पूर्णिया ने इस मुकाबले को 24 रनों से जीत लिया वाचस्पति के शानदार बोलिंग को लेकर उन्हें मेन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार सिंह पटना एवं अभय कुमार भागलपुर थे स्कोरर सचिन भारती मनीष कुमार थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment