Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे : राजा के शानदार शतक से अररिया ने किशनगंज को हराया

पूर्णिया : विद्या विहार विद्यालय परिसर के स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जोन के तीसरे मुकाबला अररिया और किशनगंज के बीच खेला गया।

जिसमें रोमांचक मुकाबले में अररिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज किया टॉस जीतकर किशनगंज ने पहले बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 254 रन बनाया इसके जबाव में अररिया ने 47.5 ओवर में इस लक्ष्य को 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

किशनगंज की ओर से प्रशांत ने 88 और आकाश ने शानदार 73 रन बनाया वहीं अररिया की तरफ से गेंदबाजी में उत्तम ने 3 विकेट जबकि अमन को दो और निसार सरवन को एक एक विकेट मिला।

किशनगंज की ओर से मिले 255 रनों के लक्ष्य के जबाव में अररिया ने राजा के शानदार शतक आदित्य के शानदार 52 रन और आदर्श के 40 रनों की पारी के बदौलत इस लक्ष्य को 47.5 ओवर में हासिल कर लिया किशनगंज की ओर से गेंदबाजी में मो एनाम ने 2 जबकि आकाश और दिव्यांश ने एक एक विकेट लिया। राजा को शतक लगाकर मैच जिताऊ पारी खेलने को लेकर मेन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका

मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार सिंह पटना एवं अभय कुमार भागलपुर थे स्कोरर सचिन भारती मनीष कुमार थे। वहीं पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन के सेक्रेट्री गौतम चौधरी, बी आर एल के कन्वेनर राजेश बैठा मैदान पर सक्रिय भूमिका में नजर आए।

Post Comment