फ्रेंडशिप कप पिकलबॉल 22 से पटना में
पटना : बिहार पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में सुबोध कुमार मेमोरियल 5वीं फ्रेंडशिप कप पिकालबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बी एन क्लब, रामनगरी आशियाना रोड,पटना में 22 से 23 मार्च तक किया जाएगा।
जिसमें ओपन व 30 प्लस,40 प्लस उम्र के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को भी खेलने की अनुमति दी जायेगी। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ-साथ नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार पिकालबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक बीएन पिकलबॉल एकेडमी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अनुकूल सिंह, सत्यम सिंह के देखरेख में किया जायेगा। जबकि प्रतियोगिता के मैचों संचालन अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी अभय कुमार के मार्गदर्शन में किया जायेगा।



Post Comment