Loading Now
×

बीसीए सीनियर वनडे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय टीम दानिश की अगुवाई में घोषित।

  • बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने सभी खिलाड़ियों को रंगीन ड्रेस प्रदान किया।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बेगूसराय जिला क्रिकेट टीम के 16 सदस्य टीम की घोषणा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया।

वीरेश ने बताया कि विगत दिनों सलेक्शन ट्रायल मैच के पश्चात इन खिलाड़ियों की घोषणा की गई है। बेगूसराय का पहला मुकाबला 6 मार्च को खगड़िया के साथ होगा। आज बेगूसराय जिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा रंगीन ड्रेस प्रदान किया गया जो खिलाड़ी रंगीन ड्रेस पहनकर अपना मैच खेलेंगे।

यह टूर्नामेंट व्हाइट गेंद से खेला जा रहा है आज रंगीन ड्रेस वितरण के दौरान बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी कृष्ण मोहन पप्पू प्रेम रंजन पाठक विश्वजीत कुमार और सीनियर टीम के मैनेजर प्रतीक भानु ड्रेस वितरण के दौरान मौजूद थे।

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है। 

मुरारी कुमार,उपकप्तान, निशित कुमार पृथ्वीराज दानिश आलम ,कप्तान, अतुल प्रकाश युवराज कुमार गुलशन कुमार अनिकेत झा आयुष पासवान शिवम राज अभिषेक झा विक्रांत सिंह जयंत गौतम सुमन राज पंकज कुमार शामिल है वही टीम के मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु है।

Post Comment