नालंदा की शोभना साकेत के चयन बिहार महिला अंडर -23 टीम के लिए हुआ,नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई।
नालंदा : जिले के सिलाव प्रखण्ड अंतर्गत महुरी गांव निवासी शोभना साकेत का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट अंडर 23 वनडे ट्रॉफी 2024 25 हेतु बिहार के महिला टीम में किया गया है।
सिलाव के महुरी गांव निवासी किसान पिता राकेश रंजन तथा शिक्षिका माता वीणा कुमारी के पुत्री शोभना साकेत को बचपन से ही क्रिकेट पसंद था जिस कारण डीएवी स्कूल मे पढ़ने के क्रम मे क्रिकेट खेलने और सिखने का मौका मिला डेएवी स्कूल क्रिकेट टीम से शुरुआत करते हुए नालंदा जिले क्रिकेट संघ मे निबंधन कराकर क्रिकेट मे अपना रास्ता बनाया।
इसी कड़ी मेहनत और लगन का फल है की आज बिहार टीम मे स्थान मिला है। आपको बतादे की इस वर्ष बिहार के लिए नालंदा के वीर प्रताप सिंह बिहार रणजी टीम के कप्तान बनाए गए, अर्णव किशोर का बिहार राज्य अंडर23 टीम ने चयन, u19 मे गौतम कुमार तथा बिहार अंडर 16 मे लक्ष प्रकाश का चयन हुवा।
नालंदा जिला क्रिकेट संघ और नालंदा के लिए गर्व की बात है के एक ही साल मे इतने सारे खिलाड़ियों को बिहार टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला।
इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार,उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव गोपाल सिंह, संयुक्त सचिव सजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, हैदर अली, संतोष पांडेय, प्रकाश पिन्नु, दीपक, बिक्रम, परवेज़ मुस्तफ़ा, मनीष, अंकित, सफा रिज़वी, अखिलेश कुमार इत्यादि ने शुभकामनायें दी।



Post Comment