वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: बिहार की हार से आगाज,त्रिपुरा ने बिहार को हराया
पटना 5 मार्च 2025 : विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, जमथा, नागपुर में खेले गए वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में त्रिपुरा ने बिहार को 21 रनों से हराया। इस मुकाबले में बिहार की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और त्रिपुरा की टीम को 49.1 ओवर में 157 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
त्रिपुरा की ओर से मेघा सरकार ने 41 रन, अंबेशा दास ने 33 रन और देबद्रीता दास ने 16 रन बनाए। बिहार की गेंदबाजी प्रभावी रही, जहां आर्या ने 3 विकेट, रचना, कोमल और तेजस्वी ने 2-2 विकेट लिए और त्रिपुरा को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम 43.5 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार की ओर से आर्या ने 32 रन, निक्की कुमारी ने 24 रन और प्रीति ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। त्रिपुरा की गेंदबाज में अंबेशा दास ने 5 विकेट लेकर बिहार के बल्लेबाजों को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया।
त्रिपुरा ने यह मुकाबला 21 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई, जबकि बिहार की टीम को इस हार से सीख लेते हुए अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।



Post Comment