Loading Now
×

बीसीए मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट: नवादा ने शेखपुरा को 127 रनो से हराया।

नालंदा : एकंगरसराय खेल मैदान मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित डोमेस्टिक मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट का आज का मैच शेखपुरा बनाम नवादा के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 9 विकेट खोकर दीपक के शतक 157 की सहायता से 390 रन बनाए।जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा ने 48.4 ओवर मे 10 विकेट खोकर 263 रन बनाया। नवादा ने यह मैच 127 रनो से जीता।

संक्षिप्त स्कोर : 

नवादा 390/9, 50 ओवर : विवेक 63 (63), दीपक 157(118), सुमन 44(30), निशांत 24(14).नवाज़ खान 10-52-3, रश्मि 9-58-2, अंकुश 10-63-2

शेखपुरा 263/10 : अमरजीत 116 (112), मंजीत 39(42)

नवादा के दीपक को मैन ऑफ़ दा मैच घोषित किया गया।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह,पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, संतोष पांडेय, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, कुंदन, बिक्रम, क्षितिज, सफा रिज़वी, सूरज, इत्यादि मौजूद रहे।

Post Comment