BCA सीनियर क्रिकेट : सीतामढ़ी ने दरभंगा को 31 रनो से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में आज जो कि सीतामढ़ी बनाम दरभंगा बीच खेला गया । जिसमें दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।
वही सीतामढ़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रनों का लक्ष्य रखा । वही सीतामढ़ी के तरफ से कौशल ने 32 तथा मृत्युंजय ने 28 रनों का योगदान दिया । दरभंगा की तरफ से अंकित ने 3 तथा मणिकांत,मयंक और नवनीत ने 2-2 विकेट प्राप्त किया और अल्तमिश ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी दरभंगा की टीम महज 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी । वही दरभंगा के तरफ से बल्लेबाज राजेश ने 42 तथा अल्तमिश ने 16 रनों का योगदान दिया । सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाज प्रियांशु ने 4 तथा कौशल ने 2 और वैभव,रोहित,राजेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही सीतामढ़ी ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया ।
आज के मैंन ऑफ द मैच सीतामढ़ी के प्रियांशु को दिया गया ।मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर,एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश ,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह,दरभंगा के सेक्रेटरी पवन कुमार सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे । कल मुजफ्फरपुर बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment