BCA Senior Onday : अररिया ने मधेपुरा को 128 रनों के से हराया
पूर्णिया : विद्या विहार विद्यालय परिसर के स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जोन का चौथा मुकाबला अररिया और मधेपुरा के बीच खेला गया जिसमें अररिया ने शानदार जीत दर्ज किया।
टॉस अररिया टीम के कप्तान श्रवण ने जीत और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अररिया की टीम ने बल्लेबाज मुस्तफा के शानदार 54 ,राजा के 39,उज्ज्वल के 22 और संजू के 23 रनों की उपयोगी पारी के बदौलत 45.2 ओवर में 218 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, मधेपुरा की तरफ से गेंदबाजी में मो शमशेर ने 3 विकेट,एहसान अंसारी ने 3,ओंकार ने 2 विकेट,जबकि जीशू और रवि ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम अररिया की गेंदबाजी के सामने धराशाई हो गई एवं पूरी टीम 22.2 ओवर में 90 रनों पर सिमट गई,मधेपुरा की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 20 रन विकाश ने बनाया मधेपुरा के 7 बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाए, इस तरह से अररिया ने मधेपुरा को 128 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।
अररिया की तरफ से गेंदबाजी में अमन ने 3 ,श्रवण उत्तम और और संजू ने दो दो विकेट हासिल किया।
अररिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी अमन को बल्लेबाजी के 15 रन के साथ गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल करने को लेकर मेन ऑफ दी मैच घोषित किया गया ।
मैच में निर्णायक की भूमिका
मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार सिंह पटना एवं अभय कुमार भागलपुर थे स्कोरर सचिन भारती मनीष कुमार थे। वहीं पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन के सेक्रेट्री गौतम चौधरी, बी आर एल के कन्वेनर राजेश बैठा मैदान पर सक्रिय भूमिका में नजर आए।



Post Comment