Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे क्रिकेट : समस्तीपुर ने खगड़िया को 37 रन से हराया।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और समस्तीपुर के बीच खेला गया।

जिसमें खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाएं समस्तीपुर की ओर से आदित्य कुमार ने 44 रन आदर्श कुमार ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर मोहम्मद मोएज अहमद ने 3विकेट और कुंदन निशाद ने 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम ने 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 212रन ही बना सकी खगड़िया की ओर से राजा विशाल ने 42 रन बनाए और विश्वप्रिय ने 32 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर की ओर से आदर्श कुमार 4 विकेट और सुमन कुमार ने 3 विकेट प्राप्त किए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श कुमार को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 8 मार्च को अगला मुकाबला समस्तीपुर और बेगूसराय के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment