BCA Senior वनडे : दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 102 रनो से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में आज जो कि दरभंगा बनाम मुजफ्फरपुर बीच खेला गया ।
जिसमें मुजफ्फर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही दरभंगा पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 283 रनों का लक्ष्य रखा । दरभंगा के तरफ से आयुष ने 94 तथा अल्तमिश ने 82 रनों का योगदान दिया । मुजफ्फरपुर की तरफ गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 3 तथा रवि ने 2 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी मुजफ्फरपुर की टीम महज 40.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी । मुजफ्फरपुर के तरफ से बल्लेबाज भरत ने 66 तथा अंकित 23 रनों का योगदान दिया । दरभंगा की तरफ से गेंदबाज त्रिपुरारी ने 4 तथा मनीष ने 4 विकेट प्राप्त किया । वही दरभंगा ने इस मैच को 102 रनों से जीत लिया ।
आज के मैंन ऑफ द मैच दरभंगा के त्रिपुरारी को दिया गया ।मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर,एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश ,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह,दरभंगा के सेक्रेटरी पवन कुमार सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे । कल सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment