BCA सीनियर वनडे : नालंदा के ओर से खिलाड़ियों ने जड़े 1 शतक, 5 अर्धशतक, नालंदा 439 रनो से जीता
नालंदा : एकंगरसराय खेल मैदान मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित डोमेस्टिक मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट का आज का मैच शेखपुरा बनाम नालंदा के बीच खेला गया।टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर पदर्पण करने वाले अमन आदित्य के मात्र 44 गेंद पर नाबाद शतक 102 की सहायता से विशाल स्कोर 534 रन बनाए।नालंदा की ओर से अमन आदित्य ने नाबाद शतक 102 रन बनाये तो वहीं पांच बैटरों ने अर्धशातक लगाया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 17.5 ओवर मे सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन बनाये। नालंदा ने यह मैच 439 रनो के विशाल अंतर से जीता।
संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा 534/7, 50 ओवर : अमन आदित्य नाबाद 102 (44) वीर प्रताप सिंह 95 (59), अर्णव किशोर 76(56), नमन गौरव 73(51) कुश 57(35) लव 56(22) तथा कुंदन 38(34)नवाज़ खान 10-85-2, रश्मि 9-98-0, हिमांशु 6-84-2
शेखपुरा 95/10, 17.5 : अंकुश राज 21 (11), दीपक 11(17)सुमन सौरव 6-41-3, अर्णव 8.5-49-5 तथा आदित्य राज 3-1-5-2। नालंदा के अर्णव को मैन ऑफ़ दा मैच घोषित किया गया।
नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह,पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, संतोष पांडेय, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, कुंदन, बिक्रम, क्षितिज, सफा रिज़वी, सूरज, इत्यादि मौजूद रहे।



Post Comment