राज्य सीनियर एकल व युगल बॉल बैडमिंटन कल से हाजीपुर में
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहार राज्य सीनियर एकल,युगल (पुरूष/महिला) व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुरुआत कल (8 मार्च ) से कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर ( वैशाली) में किया जायेगा।
जिसमें राज्य बॉल बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त जिलों/संस्थानों की पुरूष व महिला खिलाड़ियों को सहभागिता करने की अनुमति प्रदान की गयी है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि राज्य संघ द्वारा पहली बार अलग से एकल व युगल चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है।

चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के चेयरमैन किशलय किशोर,नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी,जिला कुशवाहा संघ के महामंत्री अनिल चंद्र कुशवाहा,राजेन्द्र बनफूल, राजेश शुभांगी, जिला सचिव रवि रंजन कुमार तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनोद कुमार धोनी के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसी चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को रैंकिंग प्रदान किया जायेगा।



Post Comment