Loading Now
×

BCA Senior Onday : निशित के नाबाद शतक से बेगूसराय ने समस्तीपुर को हराया

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला गया जिसमें समस्तीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाएं बेगूसराय की ओर से निशित ने नवाद 124 रन और पृथ्वी राज 86 रन युवराज ने 71 रन बनाए बनाए। गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर की ओर पूजवाल और आदर्श ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी समस्तीपुर की ओर से पूज्जवल ने 70 रन और मोहम्मद आलम ने 28 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते बेगूसराय की ओर से अनिकेत झा और अभिषेक झा 3-3 विकेट प्राप्त किया अतुल प्रकाश ने 2 विकेट और आयुष पासवान ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निशित को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ललन कुमार जितेंद्र कुमार और नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 10 मार्च को अगला मुकाबला खगड़िया और सुपौल के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment