Loading Now
×

BCA Senior Onday: भागलपुर ने मुंगेर को 131 रनो से हराया

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी (2025-26) । आज का मुकाबला 50 ओवर का भागलपुर वर्सेस मुंगेर के बीच खेला गया ।

भागलपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने 50 ओवर में अपने 09 विकेट खोकर 267 रन ही बना पाई । बल्लेबाजी में भागलपुर की ओर से मयंक ने 65 रन , अंजीत अनिल प्रसाद ने 42 रन और सचिन भारद्वाज ने 37 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में मुंगेर की ओर से गुलरेज ने 3 विकेट , प्रशांत कुमार ने 2 विकेट और दिव्यांशु ने 2 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 136 रन बनाए पाई और 131 रन से यह मैच हार गई । मुंगेर की ओर से बल्लेबाजी में अमित ने 47 रन , और विशाल ने 22 रन का योगदान दिया । भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में विवेक कुमार ने 3 विकेट , अंकुश ने दो विकेट और भानु कुमार ने 2 विकेट चटकाए । और इस तरह भागलपुर यह मैच 131 रन से जीत गई ।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के एमडी शाहिद अख्तर ( मधुबनी )और अमरेंद्र पांडे ( मधुबनी ) थे । स्कोरिंग के भूमिका मे बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे । परसों 10 मार्च सोमवार को लखीसराय और बांका के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा , बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, टीम फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार , कोच मोहम्मद रहमतुल्लाह , डॉ विश्वनाथ , सचिव प्रो मनोज कुमार, हेड कोच आलोक कुमार, करून सिंह , मो मेहताब मेहंदी राहुल यादव, आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment