BCA Senior Onday: सीतामढ़ी ने मुजफ्फरपुर को 7 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में आज जो कि सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर बीच खेला गया । जिसमें सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।
वही मुजफ्फरपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रनों का लक्ष्य रखा । मुजफ्फरपुर के तरफ से आलोक ने 62 तथा विशाल ने 32 रनों का योगदान दिया । सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजेश झा ने 5 तथा रोहित और विपुल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम महज 36.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 लक्ष्य को हासिल कर लिया। सीतामढ़ी के तरफ से बल्लेबाज आदित्य ने 72 तथा मुकेश 69 रनों का योगदान दिया । मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाज विशाल,देवाशीष तथा नमन 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही सीतामढ़ी ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया ।
आज के मैंन ऑफ द मैच सीतामढ़ी के राजेश झा को दिया गया ।मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद ,एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश ,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह, एस डी सी ए के उपाध्यक्ष राजीव कुमार एस डी सी ए के सिलेक्शन। कमिटी के चेयरमैन सतीश चंद्र झा तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे । 10/03/2025 को कल मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment