Loading Now
×

राज्य सीनियर एकल बॉल बैडमिंटन में पुष्कर व प्रियंका विजेता

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर ( वैशाली ) में खेली जा रही राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया के पुष्कर कुमार ने बाढ़ के रोहित कुमार को 35-21,35-24 से पराजित कर एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान वैशाली की प्रियंका कुमारी ने वैशाली की हीं प्रिया कुमारी को 35-26,35-30 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

जबकि पुरूष वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में नवगछिया के अंकित व सूरज की जोड़ी ने नवगछिया के ही राजा व आशीष जी जोड़ी को 35-28,35-25 से एवं महिला वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में वैशाली की वंदना व निधी की जोड़ी ने वैशाली की खुशबू व सृष्टि की जोड़ी को 35-20,35-22 से हराकर विजेता का खिताब जीते।

चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में वैशाली के विनोद कुमार व वंदना की जोड़ी ने नवगछिया के आशीष व अभिलाषा की जोड़ी को 35-25,35-20 से पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब 44 अंको के साथ वैशाली के दिया गया एवं 39 अंकों के साथ उपविजेता नवगछिया बना जबकि 19 अंकों के साथ बाढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

फाइनल मैच के उपरांत विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण हाजीपुर के विधायक उमेश सिंह,जिला कुशवाहा संघ के महामंत्री अनिल चंद्र कुशवाहा, राजेन्द्र बनफूल, शिक्षक नेता पंकज कुशवाहा ने किया। अतिथियों का स्वागत वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। मंच संचालन दीपक सिंह कश्यप ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह, प्रशिक्षक विनोद कुमार धोनी,तकनीकी पदाधिकारी सतीश कुमार,प्रमोद कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment