BCA Senior Onday: खगड़िया ने सुपौल को 179 से पराजित किया।
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और सुपौल के बीच खेला गया जिसमें खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए खगड़िया की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 401 रन बनाएं खगड़िया की ओर से हर्षित 130 रन और सचिन ने 60 रन बनाए,विश्वजीत गोपाल 42 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए सुपौल की ओर से मो सादिक राजा 3 विकेट और वीरेंद्र सिंह एवं मो शहजादा 2-2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी । सुपौल की ओर से रविराज 52 रन बनाए और कप्तान जय बर्धन 41 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर से विश्वप्रिय 3 विकेट और मो मोएज और सचिन ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्षित आनंद को निर्णायक तैयब हुसैन,दिलीप झा ,स्कोरर राम कुमार के द्वारा दिया गया। इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 11 मार्च को अगला मुकाबला बेगूसराय और सुपौल के बीच खेला जाएगा।



Post Comment